फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन मामले में पुलिस ने की जांच शुुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के कोषागार में सरकारी धन के गबन मामले में पुलिस ने जांच शुुुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

बीते शनिवार को कोतवाली में जनपद कोषागार में तैनात एक महिला पीआरडी कर्मी सहित दो अन्य कोषागार कमियों पर गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इन तीनों पर 42 लाख से अधिक सरकारी धनराशि के गबन का आरोप है। उक्त तीनों कर्मी मृतक पेंशनरों को जिंदा दर्शाकर उनकी पेंशन राशि अपने एकाउंट में जमा करते थे। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पूर्व पीआरडी कार्मिक सदर कोषागार आरती निवासी ल्वारखा कमांद टिहरी, सहायक लेखाकार महावीर नेगी, उप कोषागार डुंडा में तैनात सहायक कोषाधिकारी धर्मेंद्र शाह के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी से संबंधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच एसएसआई प्रकाश राणा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें