फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठोस ट्रैफिक प्लान के साथ पुलिस तैयार : डॉ मुरूगेशन

Fri, 17 Apr 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरूगेशन ने कहा कि इस वर्ष यात्रा को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित सभी प्रमुख यात्रा पड़ावों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. मुरूगेशन ने एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि चारधाम में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पीएसी की कंपनियां भी जल्द ही तैनात की जाएंगी। संवेदनशील और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी, साथ ही पुलिस के साथ अन्य एजेंसियों का भी समन्वय सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ संचालित होगी। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी कहा है कि वे यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके। वहीं एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि यात्रा मार्गों पर 6 थाने, 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, 1 वाच एंड वार्ड व 13 सीजनल चौकियां स्थापित है। यात्रा मार्ग पर 26 लैंडस्लाइड जोन, 36 दुर्घटना संभावित स्थल, 4 ब्लैक स्पॉट, 18 हॉल्टिंग प्वाईंटस को चिह्नित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें