फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के बीच तेखला गदेरेे में डाला कूड़ा

Mon, 11 Jan 2016 08:55 PM IST
अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय लोग जियोग्रिड वाल के पास एकत्र हुए लेकिन उन्हें दूसरे दिन भी यहां कूड़ा नहीं डालने दिया। इसके बाद नगर में जुलूस प्रदर्शन करते हुए व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और नगर से बाहर कचरा डंपिंग की व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन


 इस पर डीएम विनय शंकर पांडेय ने उन्हें तेखला में ही कूड़ा डंप कर इसका वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। डीएम के निर्देश पर दोपहर बाद कूड़े से भरी पालिका की गाड़ियां डंपिंग के लिए तेखला गदेरे पहुंची तो वहां स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। भारी विरोध के बीच पुलिस बल का प्रयोग कर जबरन कचरा तेखला गदेरे में डाला गया।

पुलिस ने विरोध करने वाली पवना सेमवाल, बिजौरी देवी और विवेक पश्चिमी को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया। उनके समर्थन में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने थाने में ही धरना दिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। गंगोरी एवं तेखलावासियों का कहना है कि नगर का कचरा एक ही जगह पर डालने के बजाय अलग-अलग जगहों पर इसका वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करना चाहिए। तेखला गदेरे में कूड़ा डंप करने से क्षेत्र में दुर्गंध एवं मक्खी मच्छर झेलने पड़ रहे हैं। यहां से कचरा बहकर सीधे गंगा में जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी पालिका की ओर से नगर से कचरे का उठान न करने से जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष  बडोनी, राजेंद्र पंवार, अंकित उप्पल, शैलेंद्र मटूड़ा, बालशेखर नौटियाल,  उपेंद्र सजवाण, सचिन सोनी, अजय पुरी, गिरीश रमोला, प्रताप पोखरियाल, यशपाल  पंवार, सोबेंद्र कलूड़ा आदि शामिल रहे।

दो दशकों से भी अधिक समय से नगर का कचरा तेखला गदेरे में डंप किया जा रहा था। अब प्रशासन के निर्देश पर दोबारा वहीं कूड़ा डाला जा रहा है। जल्द ही यहां वैज्ञानिक ढंग से कचरा निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सभासदों की सहमति से नगर के प्रत्येक वार्ड में अलग-अलग कचरा निस्तारण की संभावनाएं भी टटोली जा रही हैं। - सुशील कुमार कुरील, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें