फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी मामले में पुलिस ने बढ़ाई धाराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी के ऊपर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के साथ ही धोखाधड़ी की धाराएं भी लगा दी हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को बड़कोट पुलिस ने एक पिकअप से 150 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी, जिसके बाद वाहन चालक जयकिशन को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर वाहन को भी सीज कर दिया गया था। वहीं बृहस्पतिवार को मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 468, 469 व 471 भी लगा दी। थानाध्यक्ष डीएस कोहली ने बताया कि आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसको लेकर फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें