फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुलिस ने नष्ट की अवैध अफीम की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पुरोला के दूरस्थ गांव में करीब 1.2 हेक्टेयर भूमि पर अवैध अफीम की खेती नष्ट की। उधर, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि पुरोला में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने बुर्सी और डोगरी गांव की छानियों के समीप करीब 60 नाली भूमि पर अवैध अफीम की खेती का नष्ट की। टीम में प्रभारी निरीक्षक पुरोला थाना खजान सिंह, तहसीलदार बड़कोट धनीराम डंगवाल, एसआई बृजपाल, राजेश कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक उपेंद्र राणा, पूरणलाल, संगीता व पुलिस के जवान मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने एसएचओ दिनेश कुमार के नेतृत्व में पैणी-भवान गांव के जंगलों में अवैध रूप से कच्ची बना रहे एक व्यक्ति का हिरासत में लिया। यदुवंशी ने बताया कि आरोपी शांतिलाल निवासी पैणी-भवान के पास 20 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें