फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: झाला और धराली से हटेगा बैरियर, रातभर चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के तहत नए ट्रैफिक प्लान में अब पुलिस ने बदलाव का निर्णय लिया है। पुलिस की ओर से गंगोत्री धाम के यात्रा रूट पर झाला और धराली से बैरियर हटाया जाएगा। यहां रातभर वाहन चलेंगे। पुलिस ने होटल व्यावसायियों और लोगों की मांग पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन




गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को लेकर पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया था जिसके तहत पुलिस ने झाला में रात 9:30 बजे और धराली में रात 10:00 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। इस पर होटल और यात्रा से जुड़े व्यावसायियों ने आपत्ति जताई। शुक्रवार को एसपी अर्पण यदुवंशी ने गंगोत्री धाम सहित यात्रा रूट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यदुवंशी ने बताया कि अब बैरियर गंगोत्री यात्रा रूट पर भटवाड़ी में रहेगा। जबकि झाला और धराली में रातभर वाहन चलेंगे। एसपी ने कहा कि हाईवे के डेंजर जोन के लिए एसडीआरएफ के जवान बढ़ाए गए हैं। वहीं गंगनानी से डबरानी तक संकरा हाईवे होने के कारण वहां पर फोर्स को बढ़ाया गया है। ताकि यात्रा में जाम की स्थिति से निपटा जा सके। इस मौके पर हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट मौजूद रहे। संवाद

पीआरडी जवान प्रताप सिंह सम्मानित

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव पालीगाड़ में यात्रा ड्यूटी पर तैनात पीआरडी के जवान को पुलिस उपाधीक्षक ने सम्मानित किया। बड़कोट पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पालीगाड़ में यात्रा ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान प्रताप सिंह अपनी ड्यूटी सतर्कता और ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। जवान शुरू से ही भीड़, यातायात प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। वहीं उच्चधिकारियों के निरीक्षण के दौरान हर समय अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मिला। इस पर पुलिस की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें