फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे पर ली कोरोना महामारी को हराने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर्स डे पर बुधवार को जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर केक काटा।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी जोशी और सीएमएस डॉ. एसडी सकलानी ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। साथ ही उन्हें कोरोना महामारी को हराने की शपथ भी दिलाई। अधिकारियों ने कहा कि चिकित्सक व अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मी सतर्कता के साथ कार्य करें। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश धर्मशक्तु, डॉ. नूपुर कटारिया, डॉ. बीना रमोला, डॉ. आशुतोष झा, डॉ. पूजा नेगी, डॉ. मेहा पांगती, डॉ. प्रेम पोखरियाल, फार्मासिस्ट विरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
उधर, श्रीनगर में एबीवीपी ने बेस अस्पताल श्रीकोट में चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सहमंत्री ऋतांशु कंडारी, केंद्रीय विवि प्रमुख संदीप राणा, जिला संयोजक गौरव नेगी, नीरज ध्यानी, अमन पंत, शुभम बिज्लवाण, सूरज भंडारी, आदित्य व सागर पुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लैंसडौन में लोगों ने डा. एसपी नैथानी, डा. मनीषा अग्रवाल, डा. पुंकेश पांडे, डा. रश्मि बिष्ट, डा. संदीप हलधर, डा. महेंद्र जोशी को सम्मानित किया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल दिल्ली में कार्यरत लैंसडौन निवासी डा. पदम भंडारी को भी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें