फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पौधरोपण कर लिया उन्हें बचाने का संकल्प

Wed, 16 Jul 2025 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट/चिन्यालीसौड़/नौगांव/पुरोला। जनपद के छह ब्लॉक में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हरेला पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान सरकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने जगह-जगह पौधरोपण किया।
विज्ञापन

बड़कोट में अपर यमुना वन प्रभाग के रवांई रेंज में पर्यावरणविद विजयपाल बघेल और यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने पूजा-अर्चना करते हुए हरेला पर्व का शुभारंभ किया। इस मौके पर अपर यमुना वन प्रभाग के डीएफओ रविंद्र पुंडीर, प्रमोद शर्मा, डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, महेश धीमान, एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष दीपक कठैत, शेखर राणा आदि मौजूद रहे।
वहीं नौगांव में अपर यमुना वन प्रभाग की मुंगरसंती रेंज के देवराना बीट में वन विभाग ने हरेला पर्व मनाया। इस मौके पर वन दरोगा सरदार सिंह रावत, स्वरूप चंद रमोला, तारा चंद आदि मौजूद रहे। पुरोला में टौंस वन प्रभाग, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, संस्थानों और सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षक का संकल्प लिया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, ईओ प्रदीप दयाल, अंकित पंवार, जयेंद्र रावत, करुणा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

उधर, चिन्यालीसौड़ में नगरपालिका, सरकारी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने वन विभाग के साथ हरेला पर्व मनाया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, सुमन बडोनी, जोत सिंह बिष्ट, धर्मानंद बिजलवान, बलवीर लोलदियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें