फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं को अधिकारियों की जिम्मेदारी हो तय : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डा. कल्पना सैनी ने बुधवार को विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने हर व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक लेते हुए आयोग अध्यक्ष डा. सैनी ने समाज कल्याण विभाग को छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकृत छात्रों का शीघ्र भौतिक सत्यापन कर लाभ देने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी सभी लोगों को मिले, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप रावत ने विभाग द्वारा संचालित वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, किसान आदि पेंशन व छात्रवृत्ति वितरण आदि की जानकारी ली।
बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी, सचिव हेमलता पांडेय, सीडीओ पीसी डंडरियाल, संजय सिंह, डीडीओ विमल आर्य, सीएओ गोपाल भंडारी, प्रकाश खत्री, राजीव शर्मा, सुनील भंडारी, राजेश राणा, मनोज नोटियाल, विजेन्द्री राणा, अजय कुमाईं, अरविंद पंवार, गोपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें