उत्तरकाशी। महिडांडा मोटर मार्ग पर पिरूल लोगों के लिए मुसीबत बना है। सड़कों पर फैली पिरूल के चलते आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक पिरूल में फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और लोनिवि को सड़क पर फैली पिरूल को हटाने की मांग की है।
पूर्व सभासद देवेंद्र चौहान ने बताया कि महिडांडा मोटर मार्ग के आसपास घना जंगल है, जिससे सड़क पर भारी मात्रा में पिरूल फैला हुआ है। सड़क पर पसरी पिरूल की पत्तियों के कारण दोपहिया वाहन रपट रहे हैं, जिससे चालक चोटिल हो रहे हैं। साथ ही सड़क पर गिरी पिरूल जलती बीड़ी, सिगरेट डालने के कारण वनाग्नि की बड़ी घटनाएं हो रही है। उन्होंने इस संबंध में वन विभाग और लोनिवि को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द सड़क से पिरूल हटाने की मांग की है।