नौगांव (उत्तरकाशी)। दौलतराम रवांल्टा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज मुंगरा में निर्वाचन प्रक्रिया से छात्र संसद का गठन किया गया। इस दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुंगरा में आयोजित छात्र संसद में अमीषा रावत न्यायाधीश, आयुषी परमार प्रधानमंत्री, हिमानी राणा सेनापति, कशिश रावत वंदना प्रमुख, तनवी अनुशासन प्रमुख, दिव्या परमार सूचना प्रमुख चुनी गई। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रधानाचार्य नवीन उनियाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाचन प्रक्रिया में हसिल प्रसाद, नेहा बर्त्वाल, आदेश डिमरी, सुखदेव गैरोला, जगदीप सिंह, सचिन कुमार, रोहित चौहान, कुलवंती, सुप्रिया आदि मौजूद रहे। संवाद