फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ पेटी अवैध शराब संग पिकअप चालक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट दोबाटा के पास पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 150 पेटी अवैध शराब बरामद की। दस्तावेज पेश न कर पाने पर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वाहन सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शराब एफएल-2 गोदाम से लाई जा रही थी। यह शराब किसी दूसरी दुकान के लिए आवंटित थी, लेकिन परमिट के विपरीत किसी अन्य दुकान के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब को जब्त कर तस्करी के आरोप में वाहन चालक जयकिशन को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष डीएस कोहली ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ कांस्टेबल विशाल छाछर, विरेंद्र तोमर, सत्यवान शर्मा शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें