फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पीएचसी धौंतरी बनेगा प्रसव केंद्र, सीएमओ ने किया निरीक्षण

Tue, 28 Jul 2026 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
- दवा उपलब्धता, अभिलेख, स्वच्छता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा
विज्ञापन

- स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और बेहतर सेवाएं देने के निर्देश
उत्तरकाशी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने भटवाड़ी और डुंडा विकासखंड की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर, धौंतरी और श्रीकालखाल में स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों, दवा उपलब्धता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी जल्द ही प्रसव केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण संस्थागत प्रसव की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

मंगलवार को पीएचसी मानपुर में सीएमओ ने निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मौजूद चिकित्साधिकारी, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और शासन के मानकों के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा। वहीं, उन्होंने पीएचसी धौंतरी का निरीक्षण के दौरान कहा कि पीएचसी धौंतरी को जल्द ही प्रसव केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, उन्होंने अस्पताल में ओपीडी रजिस्टर, स्टॉक बुक, दवा उपलब्धता, अस्पताल परिसर की स्वच्छता और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस पांगती, जूनियर इंजीनियर जगमोहन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें