फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: खाई में गिरने से नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत

Tue, 21 Apr 2026 04:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी विकासखंड के पांव मल्ला–सिरगा मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में नेपाली मूल के एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खेमचंद पुत्र मन बहादुर (43) के रूप में हुई है। जो मूल रूप से नेपाल का निवासी था। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के अंटी, थाना जुब्बल (शिमला) का अस्थायी निवासी है।
विज्ञापन

खेमचंद इन दिनों सांकरी के पास फफराला क्षेत्र में एक सेब के बगीचे में कार्य कर रहा था। सोमवार देर शाम वह सिरगा से पांव मल्ला की ओर जा रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।
टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात खाई से शव को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि पुलिस की ओर से मृतक का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें