डुंडा क्षेत्र में बिजली कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय हिंदू युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोनू नेगी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्र लिखकर बिजली कटौती की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नेगी ने अधिशासी अभियंता को भेजे में पत्र में कहा कि वर्तमान में गर्मी का मौसम है। कोरोना के चलते अधिकांश जनता अपने घर में है। ऐसे में बिजली कटौती के चलते लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से बिजली कटौती की समस्या का जल्द निस्तारण कर नियमित आपूर्ति शुरू करने की मांग की।