फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर बर्निगाड में लगने वाले जाम से लोग परेशान

Wed, 22 Oct 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतरतीब वाहन खड़े किए जाने से होती है सबसे ज्यादा समस्या
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री हाईवे पर स्थित बर्निगाड़ शहर में आए दिन लग रहे जाम से स्थानीय लोगों सहित व्यापारियों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग से कफनौल के लिए कटने वाली सड़क के समीप बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन जाम की वजह बन रहे हैं। जाम लगने से कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि पैदल चलने वाले लोग भी आसानी से सड़क पार नहीं कर पाते हैं। यातायात व्यवस्था के लिए शहर को एक पीआरडी जवान के हवाले छोड़ा गया है जिससे पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर लोग सवाल उठ रहे हैं।
बर्निगाड शहर यमुनोत्री राजमार्ग पर स्थित है और दर्जनों गांव का व्यापारिक केंद्र बिंदु है। देहरादून और उत्तरकाशी दो जनपदों की सीमा को जोड़ने वाले बर्निगाड बाजार में लोग बड़ी संख्या में खरीददारी करने पहुंचते हैं। थाना पुरोला ने बर्निगाड को एक पीआरडी जवान के भरोसे छोड़ा हुआ है जबकि यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन यमुनोत्री और हरकीदून के लिए प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि सुरक्षा के लिए भी बर्निगाड में किसी सिपाही की तैनाती नहीं है जिससे कई बार चोरी होने की भी आशंका बनी रहती हैं। बर्निगाड के व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान का कहना है कि यहां लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। यातायात व्यवस्था के लिए यहां सिर्फ एक पीआरडी का जवान तैनात है जबकि यह शहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। रात्रि सुरक्षा के लिए भी सिपाहियों की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें