टकनौर क्षेत्र के ग्रामीणों ने दी बीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी
उत्तरकाशी। टकनौर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बीआरओ की ओर से गंगोत्री हाईवे की स्थिति नहीं सुधारने पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि मानसून के बाद जगह-जगह सड़क पर बोल्डर और मलबा पड़ा है। वहीं कई स्थानों पर सड़क भू-धंसाव के कारण क्षतिग्रस्त पड़ी है लेकिन बीआरओ की ओर से सड़क ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। इसको लेकर आगामी पांच नवंबर को ग्रामीणों ने भटवाड़ी तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
स्थानीय निवासी राजेश रावत, हेमराज राणा, अंकित सिंह, राजेश पंवार, मनोज भट्ट, मानेंद्र, नरेंद्र, खुशपाल सिंह का कहना है कि बीआरओ की लापरवाही के कारण वर्षों से स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसी स्थान पर भूस्खलन ओर भू-धंसाव होने के बाद बीआरओ की ओर से मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जाता। इसलिए हर वर्ष मानसून सीजन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वहीं दूसरी ओर इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान कई स्थानों पर सड़कों पर भू-धंसाव हो गया था। वहीं कई स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ था लेकिन बीआरओ की ओर से करीब ढाई माह बीतने के बाद भी मलबा और बोल्डर नहीं हटाए गए हैं। इससे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। वहीं रात में यह बड़ा खतरा बना हुआ है। सड़क पर कई स्थानों पर बीआरओ की मशीनें सालों से खराब पड़ी है।
कहीं पर सड़क बंद होने पर इनकी ओर से की जाने वाली लापरवाही के कारण आय दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही बीआरओ सड़क की स्थिति नहीं सुधारता है।