फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड क्षेत्र में आवाजाही बनी खतरनाक

Thu, 30 Oct 2025 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
धूप होने पर उड़ रहे धूप के गुबार, बारिश में हो जाता है कीचड़
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर आपदा के लिहाज से सिलाई बैंड क्षेत्र में आवाजाही खतरनाक बनी है। यहां हाईवे पर अत्यधिक मलबा होने के कारण मौसम साफ होने पर धूप में धूल के गुबार उड़ते हैं और बारिश में दल-दल बन रहा है जिससे क्षेत्र में दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द ही सिलाई बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे को दुरुस्त करने की मांग की।
यमुनोत्री हाईवे पर इस साल बरसात में नासूर बना सिलाई बैंड डेंजर जोन आज भी वाहनों के आवागमन के लिए जोखिम भरा बना है। सिलाई बैंड के पास के क्षेत्र में बरसात के दौरान अत्यधिक मलबा आ गया था। इससे यहां सड़क पर भारी मलबा भरा पड़ा है। मलबा होने से हाईवे पर आवागमन करने वाले लोगों के लिए मुसीबत बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में सिलाई बैंड के पास क्षेत्र में वाहनों के चलने पर इतनी धूल उड़ती है कि पीछे वाले वाहनों को सड़क साफ नही दिखाई देती है जबकि बारिश में कीचड़ होने से आवागमन खतरनाक बना है जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। क्षेत्र के लोग सिलाई बैंड के पास मार्ग को ठीक करने की मांग कर रहे हैं जिससे आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें