फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को जल्द करें मुआवजे का भुगतान : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली। विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कोरोना काल में विकास कार्य प्रभावित नहीं होने पर विभागों की सराहना भी की। सांसद ने पीएमजीएसवाई के ईई को शीघ्र ग्रामीणों के भूमि प्रतिकर भुगतान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में क्षेत्रीय सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली। बैठक में सांसद ने मनरेगा, दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना, सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, फसल बीमा योजना आदि तमाम योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि पिछली बैठक में समिति के सदस्यों ने पीएमजीएसवाई की सड़कों में अधिग्रहित भूमि के प्रतिकर का मामला उठाया था। इस पर ईई ने बताया कि प्रतिकर भुगतान के लिए 1.31 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही प्रतिकर भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर डीएम मयूर दीक्षित, निगरानी समिति के सदस्य पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, ब्लाक प्रमुख विनीता रावत, वनिता पंवार, सीडीओ पीसी डंडरियाल, जिला विकास अधिकारी विमल आर्य, लोनिवि के ईई राजेंद्र खत्री, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक उत्तम तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगम सिंह, उरेडा की परियोजना अधिकारी वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें