फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पैरावेटों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

Mon, 10 Aug 2026 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार मानदेय, विभाग में समायोजन सहित कई मांगों के निराकरण पर अड़े
विज्ञापन

उत्तरकाशी /नौगांव। पैरावेट वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड ने प्रशिक्षित पैरावेट कर्मियों की दस सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार जारी रखा है। सोमवार को आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। वहीं, नौगांव ब्लॉक के विभिन्न गांव में पशुपालन विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रहे पैरावेटों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
एसोसिएशन ने न्यूनतम 25 हजार मानदेय, विभाग में समायोजन, बीमा, भर्ती में आयु सीमा में छूट, मोबाइल व डेटा सुविधा और लंबित मानदेय के भुगतान की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि 15 अगस्त तक सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो पशुपालन निदेशालय देहरादून में हड़ताल और आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश प्रसाद भट्ट, धर्मेंद्र भंडारी, महिपाल सिंह महर, अरविंद सिंह, सोहन राणा, शैलेंद्र सेमवाल, भुवनेश्वर आदि थे। उधर, नौगांव में मॉडल पशु चिकित्सालय में एकत्र पैरावेट कर्मियों ने वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप नौटियाल के माध्यम से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने उपनल कर्मचारियों की भांति नियमित मानदेय, प्रशिक्षित पैरावेट कर्मियों को पशु चिकित्साल्य एवं पशु सेवा केंद्रों में कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन के पद पर समायोजित करने, पैरावेट कर्मियों ने उत्तराखंड वेटनरी काउंसिल में पैरावेट कर्मियों का पंजीकरण कराये जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष केशवा नन्द डोभाल, उपाध्यक्ष हरदेव रावत, रविन्द्र शाह, मुकेश, श्याम लाल, हरेंद्र सिंह, संदीप टम्टा, उत्तम चन्द, आलेंद्र, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें