फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पालिका ने चलाया नगर क्षेत्र में सफाई अभियान

Thu, 26 Jun 2025 04:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। बरसात शुरू होने से पहले पुरोला नगर पालिका परिषद ने मुख्य बाजार सहित विभिन्न वार्डाें में संभावित जलभराव को देखते हुए सफाई अभियान चलाया है। साथ ही पालिका नगर क्षेत्र के नालियों और गदेरों में सालों से जमा कूड़ा, प्लास्टिक कचरे को हटाकर जल निकासी को सुचारू करने में जुटी है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान नगर में जलभराव हो जाता है। इसके लिए पालिका के 24 से अधिक सफाई कर्मचारी और पर्यावरण मित्र जुटे हैं। वे लोग छाड़ा नाला, गुतू खाला, खेल मैदान का नाला, नगर के बीचों-बीच बहने वाली मुख्य कमल नदी, कुमोला नदी के साथ ही नगर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सफाई अभियान चला रहे हैं।
पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने बताया कि नगर के सातों वार्डों में बरसात शुरू होने से पहले ही मुख्य बाजार में जलभराव से निपटने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने बताया कि पालिका में सात वार्डों में चार बड़े और आठ छोटे नाले हैं।
विज्ञापन

बरसाती सीजन में नगर क्षेत्र समेत गाड-गदेरों और नालों में भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा और कूड़ा बहकर आता है, जिससे निकासी नालियों को बंदकर नगर के मुख्य बाजार और वार्डों में जलभराव का कारण बन जाता है। इससे निपटने के लिए नगर पालिका की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें