फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: वायरल के मरीजों की ओपीडी हुई 200 पार

Sat, 05 Sep 2026 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम से बढ़ रही है दिक्कत, बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द के मरीज बढ़े
विज्ञापन

बड़कोट। मौसम बदलते ही बड़कोट क्षेत्र में वायरल ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसका सीधा असर सीएचसी बड़कोट की ओपीडी पर पड़ा है। यहां रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 100-120 से बढ़कर 200 के पार पहुंच गई है।
अगस्त से ही वायरल के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। क्षेत्र में कुछ समय पहले वायरल फीवर के साथ लूज मोशन और टाइफाइड के मामले भी बढ़े थे लेकिन अब इन मामलों में कमी आई है। इसके बावजूद वायरल फीवर का प्रकोप बना हुआ है और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के दौरान वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, कमजोरी और अन्य लक्षणों वाले मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ा है। सीएचसी बड़कोट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंगद सिंह राणा ने लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि पानी को फिल्टर करने के साथ ही संभव हो तो अच्छी तरह उबालकर पिएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें