फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पर्वतारोहियों ने शिंकुन वेस्ट पीक पर फहराया तिरंगा

Sat, 05 Sep 2026 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
25 दिनों में दोबारा पीक को फतह करने की तैयारी में जुटा दल
विज्ञापन

उत्तरकाशी। 6,130 मीटर ऊंची शिंकुन वेस्ट पीक पर पर्वतारोही दल ने सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया। खास बात यह है कि अभियान दल अब इसी पर्वतारोहण सत्र में महज 25 दिनों के भीतर दूसरी बार शिंकुन वेस्ट पीक के सफल आरोहण की तैयारी में जुट गया है।
अभियान का नेतृत्व कर रहे स्नो लेपर्ड उत्तराखंड सांकरी ट्रेकिंग एजेंसी के पर्वतारोही प्रशांत रावत ने बताया कि वर्तमान पर्वतारोहण सत्र में शिंकुन वेस्ट पीक उनका पहला सफल समिट था। अभियान की शुरुआत बीते 23 अगस्त को मनाली से हुई थी। पहले आरोहण दल में मनाली, हिमाचल प्रदेश के नरेश कुमार, ऋषिकेश की साक्षी अरोड़ा और कश्मीर की श्रेया शर्मा शामिल थीं। प्रशांत रावत के अनुसार, पहले सफल समिट के बाद उन्होंने बिना समय गंवाए इसी पर्वतारोहण सत्र में दूसरी बार शिंकुन वेस्ट पीक के आरोहण की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बीते दो सितंबर को दूसरा अभियान शुरू किया गया। इस बार उनके साथ कुल सात सदस्यीय पर्वतारोही दल हैं। दूसरे अभियान के साथ पर्वतारोही दल ने वर्तमान क्लाइम्बिंग सीजन में एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया है। टीम का उद्देश्य महज 25 दिनों के भीतर 6,130 मीटर ऊंची शिंकुन वेस्ट पीक का दो बार सफल आरोहण पूरा करना है।
विज्ञापन

प्रशांत रावत ने बताया कि पर्वतारोहण के दौरान मौसम, बर्फ की स्थिति, ऊंचाई और तकनीकी चुनौतियां अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद टीम पूरे उत्साह और तैयारी के साथ दूसरे समिट की ओर बढ़ रही है। यदि टीम निर्धारित लक्ष्य हासिल करती है तो यह अभियान पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें