वॉलीबाल समिति लदाड़ी की ओर से आयोजित प्रथम ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी की टीम ने लदाड़ी क्लब की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को खेल से जोड़कर नशे से दूर करने की मुहिम के तहत वॉलीबाल समिति लदाड़ी द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी और लदाड़ी क्लब के बीच खेला गया, जिसमें केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी की टीम जीती। समिति के अध्यक्ष उदयवीर रावत ने कहा कि आने वाले समय में समिति इस प्रतियोगिता को वृहद स्वरूप प्रदान करेगी। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, नगर पालिका सभासद बुद्धि सिंह राणा, अजीत गुसाईं सहित राजाराम भट्ट, मनोज परमार, सकल रमोला, अर्जुन गुसाईं, गोविंद पंवार, कल्याण सिंह, शिवरतन रावत, उमेश बहुगुणा, शूरवीर सिंह पडियार, मुरारी राणा, शिवराज, मनोज पैन्यूली, अंबिका नौटियाल, राकेश नौटियाल, धर्मेंद्र गुसाईं आदि लोग मौजूद रहे।