फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मोरी के सट्टा गांव में मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

Tue, 30 Dec 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। तहसील मोरी के अनुसूचित जाति बस्ती ग्राम सट्टा में सोमवार देर शाम अचानक आग लगने से भीषण हादसा हो गया। आग की चपेट में आकर चार आवासीय मकान और दो कुठार जल गए। इस अग्निकांड में लापता चल रहे आसमू (60) की जलकर मौत की पुष्टि हुई है। इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। आग के कारण करीब सात परिवार प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन




सट्टा गांव में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं फायर सर्विस पुरोला, एसडीआरएफ एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। गांव में नब्बे प्रतिशत मकान लकड़ी के बने होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी लेकिन समय रहते आग बुझा ली गई जिससे अन्य मकान जलने से बच गए। इसके बाद भी घटना में परमीना लाल पुत्र सरोली, पंकज पुत्र दूधा लाल, निदेश पुत्र परमीना लाल, भूमालाल पुत्र बेगरा, संतोष पुत्र धन दास, मनीष पुत्र ज्ञानपुर और विजेंद्री देवी पत्नी राजेंद्र लाल सहित कुल सात परिवार प्रभावित हुए हैं। प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत के तहत कंबल, तिरपाल तथा प्रति परिवार 5000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के अस्थायी निवास की व्यवस्था स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में की गई। हालांकि अधिकांश प्रभावित परिवारों ने गांव में ही अपने रिश्तेदारों व संबंधियों के घरों में शरण ली हुई है। एसडीएम पुरोला मुकेश रमोला ने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आगे की आर्थिक सहायता भी जल्द दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें