मोरी नैटवाड़ सांकरी मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक लापता हो गया। घटना में घायल तीन लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया है। लापता व्यक्ति की खोजबीन के लिए सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
मंगलवार शाम मोरी नैटवाड़ सांकरी मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। वाहन मोरी से नैटवाड़ की ओर जा रहा था। वाहन में पांच लोग सवार थे। हादसे में मिठन सिंह निवासी खन्यासणी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता है। जिसकी तलाश जारी है। वहीं तीन घायलों को पीएचसी मोरी लाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि लापता व्यक्ति की खोजबीन के लिए राजस्व विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।