फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन हादसे में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धारी कफनौल मोटर मार्ग पर युटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के लिए देहरादून ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे यूटिलिटी धारी कफनौल मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को देहरादून ले जाया गया। इनमें से दारसौं गांव निवासी राम प्रसाद थपलियाल (60) की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि घायल धारी गांव निवासी आनंद, दारसौं के संदीप और बीना देवी तथा वाहन चालक संगोली गांव निवासी रमेश का देहरादून में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार शेष घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। राजस्व उपनिरीक्षक राजेश रावत ने बताया कि वाहन में पांच लोग ही सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें