फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की बैठक में नौगांव ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर मुकेश नेगी को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। बैठक में शामिल शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सरकार से शीघ्र पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को डायट बड़कोट में नौगांव प्रखंड के कर्मचारी एवं शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों व अग्रिम रणनीति पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से संयुक्त मोर्चा की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें उम्मेद रावत संरक्षक, मुकेश नेगी अध्यक्ष, शिखा तोमर उपाध्यक्ष, संदीप भंडारी सचिव, चंद्रप्रकाश भट्ट कोषाध्यक्ष, शांति रतूड़ी संयोजक के तौर पर चुने गए। इस मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरुदेव रावत, बलवंत असवाल, बसुदेव रावत, यशवंत पंवार, आशीष रमोला, निर्मल चौधरी, गुलशन नौटियाल, ध्यान सिंह रावत, शोभना थापा, निर्मला रावत, पुष्पा नौटियाल, जगदीश रतूड़ी, बीरपाल असवाल, जयदेव चौहान, शैलेंद्र पंवार, प्रमोद गुसाईं, रोशनदेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें