फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नगरवासियों की अब नहीं भटकना पड़ेगा पानी के लिए

Thu, 27 Feb 2025 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो पेयजल योजनाओं के लिए मिली वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी
विज्ञापन

बडकोट। नगर के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजना की पाइप लाइन बिछाने सहित दो योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिल गई है। स्वीकृति मिलने के बाद अब नगरवासियों की पेयजल समस्या जल्द हल होने की उम्मीद जगी है।
पेयजल किल्लत दूर करने के लिए लोगों ने आंदोलन किया। इसके बाद शासन-प्रशासन ने बड़कोट के लिए पौने चार करोड़ की लागत से तिलाड़ी तोक से नलकूप पेयजल योजना और कंसेरु से वार्ड नं-7 के लिए पेयजल योजना स्वीकृत की। वार्ड नंबर-7 की पेयजल योजना टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया के कारण छह माह से लटकी है।
विज्ञापन

वहीं नलकूप पेयजल योजना का करीब 200 मीटर पाइप लाइन व कुछ अन्य काम वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया के कारण पिछले तीन माह से बाधित हो रखा था। वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के बाद अब दोनों योजनाओं पर तेजी से कार्य होने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलने पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल, जिला व्यापार मंडल महामंत्री सुरेंद्र सिंह रावत, बिरेंद्र सिंह रावत, प्रताप सिंह धनाई ने खुशी जताई और प्रदेश व केंद्र सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

जल संस्थान के जेई कुलदीप बिजल्वाण ने बताया कि वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद तेजी से कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि 15 मार्च तक नगर पालिका क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें