फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पार्किंग निर्माण की कटिंग से धंस रहा है पैदल रास्ता

Thu, 27 Feb 2025 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों को आवागमन में हो रही है दिक्कत
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नहीं ली जा रही है सुध
नौगांव (उत्तरकाशी)। स्योरी फल पट्टी के आधा दर्जन से अधिक गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग पर लोनिवि की ओर से बनाई जा रही सरफेस वाहन पार्किंग निर्माण की कटिंग से लगातार भू-धंसाव हो रहा है, जिससे क्षेत्र के लोग आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। बिंगसी, मटीयाली, नैणी, पिसाऊ, किमी, धारी, देवलसारी के ग्रामीण पैदल मार्ग को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा भी मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है।
स्योरी फल पट्टी के 10 से 12 गांव को जोड़ने वाले पैदल मार्ग से हर दिन छात्रों सहित सैकड़ों लोग आवाजाही कर रोजमर्रा की चीज खरीदने नौगांव बाजार पहुंचते हैं। यहां बनाई जा रही सरफेस वाहन पार्किंग के निर्माण कार्य से पैदल मार्ग लगातार धंस रहा है। बीती बरसात के समय कार्यदायी संस्था लोनिवि ने सुरक्षित आवाजाही के लिए एक हिस्से में सुरक्षा दीवार लगाई थी। अब जैसे-जैसे निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है, कच्ची मिट्टी की वजह से पैदल मार्ग लगातार धंस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण जोगेश्वर प्रसाद नौटियाल, गिरवीर राणा का कहना है कि पार्किंग निर्माण की कटिंग से पैदल रास्ता लगातार धंस रहा है। लोगों को गांव पहुंचने में परेशानी हो रही है। यह राजशाही के जमाने का पैदल मार्ग है, जिससे क्षेत्र के 10 से 12 गांव के लोग पैदल आवाजाही करते हैं। पैदल मार्ग का नगर पंचायत भी संज्ञान नहीं ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें