फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आंगनबाड़ी में बच्चों को हफ्ते में दो दिन दूध पीने को मिलेगा

विज्ञापन
उत्तरकाशी जिला सभागार में आंगनबाड़ी केन्द्रों में पढ़ने वाले बच्चों को आंचल अमृत दूध पिलाते डीए - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को अब हफ्ते में दो दिन दूध भी पिलाया जाएगा। शुक्रवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बच्चों को दूध पिलाकर मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत आंचल डेयरी से आंगनबाड़ी केंद्रों को दूध का पाउडर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला सभागार में मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का शुभारंभ करते हुए डीएम चौहान ने आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों को दूध पिलाया। उन्होंने कहा कि बच्चों के संपूर्ण शारीरिक विकास के लिए दूध का सेवन जरूरी है। दूध से बच्चों के शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम आदि पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। कई लोग आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों को दूध नहीं पिला पाते हैं। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में हफ्ते में दो दिन बच्चों को 100-100 मिलीलीटर दूध पिलाया जाएगा। डीएम ने डेयरी और बाल विकास विभाग के अधिकारियों से इस योजना को गंभीरता के साथ प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में दुग्ध संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल, सीडीओ प्रशांत आर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह, दुग्ध संघ के प्रबंधक नीरज कुमार, संदीप राणा, रेनू भंडारी, रीना व जयवंती नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें