सोमवार को हेलीकॉप्टर से निम व एसडीआरएफ की टीम पोर्टरों की बताई गई लोकेशन पर उतरी। वहीं पैदल मार्ग से गंगोत्री नेशनल पार्क व स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्हें वहां पर्वतारोहियों के बैग और टेंट तो मिल गए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी रेस्क्यू अभियान में रोड़ा बन गई। दूसरी ओर स्थानीय गाइड के परिजन व ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर उन्होंने डीएम से खोज-बचाव अभियान में तेजी लाने की मांग की है।
पोर्टरों की बताई गई लोकेशन पर टीमें खोज-बचाव अभियान चला रही हैं। सोमवार को बर्फबारी शुरू होने से अभियान में दिक्कत आई, मंगलवार को फिर सर्च
ऑपरेशन चलाया जाएगा।
- प्रशांत आर्य, डीएम, उत्तरकाशी