उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुगम यात्रा प्रबंधन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने गंगोत्री धाम पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
गंगोत्री धाम में मां गंगा की संध्याकालीन आरती में शामिल होकर एसपी ने पूजा-अर्चना की और सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। धाम में स्नान घाटों की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुचारु आवाजाही को लेकर ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, रविकान्त सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, चौकी प्रभारी गंगोत्री प्रमोद उनियाल मौजूद रहे। संवाद