फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: तीसरे दिन भी लापता दो महिलाओं का नहीं मिला सुराग

Sat, 07 Nov 2026 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगनानी के पास हुए वाहन हादसे में लापता दो महिलाओं की तलाश के लिए तीसरे दिन भी गंगा भागीरथी नदी में सर्च अभियान जारी रहा। एनडीआरएफ, पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें संयुक्त रूप से महिलाओं की तलाश में जुटी हैं। गंगनानी से विशनपुर मनेरी तक नदी के संवेदनशील स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। इसके साथ ही ड्रोन की मदद से भी लापता महिलाओं का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर संचालित सर्च अभियान के तहत टीमें भागीरथी नदी के संभावित स्थलों पर लगातार तलाश कर रही हैं। हादसे के बाद से लापता दोनों महिलाओं की खोज के लिए नदी के किनारे और पानी के भीतर संभावित स्थानों पर भी नजर रखी जा रही है। एनडीआरएफ की टीम विशेष रूप से गंगनानी से विशनपुर तक के क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है।
वहीं, आपदा प्रबंधन अधिकारी लापता महिलाओं के परिजनों के संपर्क में हैं। उन्हें अभियान की प्रगति और खोजबीन से जुड़ी अद्यतन जानकारी लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि लापता महिलाओं की तलाश के लिए सभी संबंधित विभागों की टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें