विगत सप्ताह छोटी मणी गांव के निकट टिहरी बांध झील में नहाते समय डूबे किशोर का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। राजस्व पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
23 अप्रैल को छोटी मणी गांव निवासी भगवान सिंह का पुत्र विपिन सिंह (15) टिहरी बांध झील में नहाते वक्त डूब गया था। तब से ही राजस्व पुलिस व ग्रामीण किशोर की तलाश कर रहे थे। राजस्व निरीक्षक केएस महंत ने बताया कि करीब नौ दिनों तक चली खोज के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे किशोर का शव झील से बरामद कर लिया गया।