फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेली कांफ्रेंसिंग से दी किसानों को खेती बागवानी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण परेशानी झेल रहे किसानों की मदद के लिए कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ द्वारा डायल आउट टेली कांफ्रेंसिंग सेवा शुरू की गई है। रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की गई इस सेवा के तहत कृषि विशेषज्ञों द्वारा जिले के किसानों के साथ सीधा संवाद किया जा रहा है। ताकि उन्हें घर बैठे-बैठे ही खेती बागवानी से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्र के प्रभारी डॉ. पंकज नौटियाल ने टेली कांफ्रेंसिंग कर किसानों को रबी फसल की कटाई, कीटनाशकों के प्रयोग, खरीफ फसल सीजन की कार्ययोजना और केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं का भी समाधान किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने आदि के प्रति भी जागरूक किया। मौके पर कमलेश गुरुरानी, डॉ. गौरव पपनै, नीरज जोशी, रोहिणी खोब्रागडे, वरुण सुप्याल, ख्याली राम, भूपेंद्र रावत, शशिकांत सेमवाल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें