फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मोरी व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 23 Mar 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। लोनिवि विश्राम गृह परिसर मोरी में नई व्यापार मंडल कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की उपस्थिति में अध्यक्ष पद के लिए ममतेश नेगी, महामंत्री पद पर हिमांशु रावत, संरक्षक पद के लिए गुमान सिंह पंवार और बालकराम कोठारी ने शपथ ली।
विज्ञापन


इसके अलावा उपाध्यक्ष प्रमोद जैन व अनिक रावत, कोषाध्यक्ष शंकर भट्ट, मंत्री किरण प्रकाश, संगठन मंत्री सुनील रावत व प्रचार मंत्री सचिन सहित कार्यकारिणी सदस्य नीरज नेगी, राधेश्याम, कुलदीप राणा, ऋषभ राठौर और रोहित पाल ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह असवाल एवं प्रदेश संगठन मंत्री तिलक रमोला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में विजय रांगड़, गुमान सिंह, गजेंद्र सिंह, बालक राम कोठारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें