गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में जर्जर हुए भवनों के पुनर्निर्माण के लिए आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही निष्प्रयोज्य हुए वाहन आदि सामग्री की 15 दिन के भीतर नीलामी कराने को कहा।
मंगलवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने डीएम एवं अन्य अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीमांत जनपद की चिकित्सा सेवाएं प्रमुख रूप से जिला अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में इसे व्यवस्थित कर मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का मरीजों का लाभ मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान डीएम मयूर दीक्षित, एसडीएम देवेंद्र नेगी, सीएमओ डा. डीपी जोशी, सीएमएस डा. एसडी सकलानी, देवेंद्र चौहान, सूरत गुसाईं आदि मौजूद रहे।