जय हो ग्रुप की ओर से जरूरतमंदों के लिए तैयार नेकी के बैंक का उद्घाटन एसडीएम चतर सिंह चौहान ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर लोगों से जरूरतमंदों के लिए अनुपयोगी कपड़े, जूते आदि दैनिक उपयोग की वस्तुएं दान देने की अपील की गई।
बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी ने ग्रुप की पहल का स्वागत करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने नगर व क्षेत्र वासियों से जरूरतमंदों के लिए पुराने कपड़े दान करने की अपील की।
इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली, मोहित अग्रवाल, अजय रावत, सुनील थपलियाल, महिताब धनाईं, द्वारिका सेमवाल, दिनेश रावत, नितिन चौहान, जयप्रकाश बहुगुणा, अनिल रावत, शांति प्रसाद रतूड़ी, प्रदीप जैन, अमर शाह, उत्तम रावत, नरेश राणा, सभासद त्रेपन असवाल, संजय अग्रवाल, महिदेव रावत आदि मौजूद रहे। संवाद