फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया दमखम, अल्फा कंपनी का दबदबा

Sat, 29 Aug 2026 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ की अलग-अलग कैटेगरी में चार कैडेट विजेता बने
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में एनसीसी कैडेट्स ने अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी और रस्साकशी में अल्फा कंपनी ने दबदबा कायम करते हुए कई मुकाबले अपने नाम किए, जबकि दौड़ की अलग-अलग कैटेगरी में चार कैडेट विजेता बने।
एनसीसी के सोशल सर्विस एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत आयोजित कबड्डी के बालक वर्ग में अल्फा कंपनी के अखिल चंद रमोला और बालिका वर्ग में अक्षरा रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया। रस्साकशी में भी अल्फा कंपनी ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में बाजी मारकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ में एसडी वर्ग में ब्रावो कंपनी के सुमित राणा, एसडब्ल्यू वर्ग में चार्ली कंपनी की रशिका, जेडी वर्ग में चार्ली कंपनी के उमंग और जेडब्ल्यू वर्ग में ब्रावो कंपनी की प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रभारी प्रधानाचार्य रवि चंद सिंह ने कहा कि खेलों ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीमवर्क का व्यावहारिक अनुभव भी दिया। संचालन रेफरी प्रकाश भंडारी और विनोद भंडारी ने किया। आयोजित कार्यक्रम की जिम्मेदारी एनसीसी प्रभारी प्रयाग नाथ ने संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें