पुरोला। नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य बाजार में कमल नदी पर स्थित करीब पांच दशक पुराने लोहे के गार्डर पुल की जर्जर हालत हो गई है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने लोनिवि और शासन से पुल की तत्काल तकनीकी जांच कराकर मरम्मत की मांग की है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार में स्थित यह पुल मोरी, त्यूणी और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। व्यापारी बलदेव रावत, अंकित पंवार, चंद्रमोहन कपूर, सोनू चड्ढा और अरविंद खंडूरी आदि ने बताया कि समय रहते इनकी मरम्मत या नए पुलों का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से लोगों ने पुल की मरम्मत और विशेषज्ञों से तकनीकी जांच कराने कराने की मांग की है। संवाद