फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: लोकगीत और नुक्कड़ नाटक में नवोदय विद्यालय ने मारी बाजी

Mon, 26 Oct 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

युवा महोत्सव में लोकनृत्य में राइंका बड़ेथी रहा प्रथम
चिन्यालीसौड़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में विकासखंड परिसर में आयोजित एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिताओं के परिणामों में लोक नृत्य में राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ दूसरे और राजकीय इंटर कॉलेज कोटधार गमरी तीसरे स्थान पर रहा। लोकगीत प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ प्रथम, राइंका बड़ेथी द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ तृतीय रहा। नुक्कड़ नाटक में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ने पहला और राइंका बड़ेथी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बिरजा इंटर कॉलेज के अथर्व प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की आरुषि द्वितीय और सूरज मयाल तृतीय रहे। कविता लेखन में दिव्यांशी असवाल ने प्रथम, काजल जगूड़ी ने द्वितीय और मोनिका आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष अकवीर सिंह राणा, उपाध्यक्ष देवराज बिष्ट, खंड विकास अधिकारी अमन बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी महेश कुमार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अंशुल रावत सहित कुलवीर गुर्जर, रविंद्र कुमार, मीरा भंडारी, मंजू रावत, करिश्मा राम, धनराज महर, प्यार सिंह महर और स्वर्णराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें