खेल निदेशालय देहरादून की ओर से मनेरा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 16 बालक एवं बालिका वॉलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लाकों से बालक एवं बालिका वर्ग की 27 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
मनेरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय अंडर 16 बालक व बालिका वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मनेरा स्टेडियम-ए ने केवि मनेरा को हराकर उद्घाटन मैच जीता। दूसरे मैच में गडोली ने प्रशिक्षण शिविर चिन्यालीसौड़ को हराया।
तीसरे मैच में मनेरा स्टेडियम-बी ने बणगांव को, चौथे मैच में रेणुका जूनियर हाईस्कूल बरसाली ने गडोली को तथा पांचवें मैच में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ ने गंगटाड़ी की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग के पहले मैच में केवि मनेरा ने टिपरी को, दूसरे में जीजीआईसी चिन्यालीसौड़ ने जूनियर हाईस्कूल बरसाली को, तीसरे में टिप्परी दशगी ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास चिन्यालीसौड़ को हराया। प्रतियोगिता के चौथे मैच में जूनियर हाईस्कूल बरसाली ने कामदा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में 27 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। इस मौके पर धर्मानंद भट्ट, शशी भूषण भंडारी, भरत सिंह, गणेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, राकेश कलूड़ा, जितेंद्र सिंह श्रीकांत बडोनी, सुरेंद्र सिंह, जयकृष्ण बहुगुणा, मनोज लाल, प्रमोद सिंह, ऊषा गुसाईं, सवित्री, कविता आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।