फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नगर पालिका बाड़ाहाट ने शुरू किया कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण

Mon, 12 Oct 2026 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों की समस्या का होगा समाधान, तिलोथ पावर हाउस के पास बनाया जा रहा है केंद्र
विज्ञापन

उत्तरकाशी। नगर पालिका बाड़ाहाट की ओर से नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए तिलोथ पावर हाउस के समीप कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण शुरू कर दिया गया है। वहां पर करीब तीन करोड़ की लागत से प्रतिदिन पच्चीस टन कूड़ा निस्तारण क्षमता के केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। पालिका के अनुसार दिसंबर माह तक इसका निर्माण पूरा कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे वर्षों से चली आ रही नगर के कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान हो पाएगा।
नगर पालिका बाड़ाहाट के सामने वर्षों से बनी कूड़ा निस्तारण का अब जल्द ही समाधान हो जाएगा। नगर क्षेत्र में प्रतिदिन अठ्ठारह से बीस टन कूड़ा एकत्रित होता है। इसके निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था न होने के कारण इसे करीब दस वर्षों से यह कूड़ा तांबाखानी में एकत्रित हो रहा था। इस कारण नगर क्षेत्र के लोगों को परेशानी के साथ ही गंगा भी दूषित हो रही थी।
विज्ञापन

साथ ही ताबांखानी सुरंग बीआरओ को हैंडओवर होने के बाद उनकी ओर से पालिका को सुरंग के बाहर सड़क से कूड़ा हटाने के लिए पत्र भेजा था। इसको देखते हुए पालिका ने शासन से तिलोथ पावर हाउस के समीप एमआरएफ केंद्र निर्माण के लिए पत्राचार किया था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पालिका की ओर से केंद्र का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने भी निर्माणाधीन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को दिसंबर तक मशीनों सहित केंद्र का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। चौहान ने बताया कि यह इस कूड़ा निस्तारण केंद्र की क्षमता प्रतिदिन पच्चीस टन है। दिसंबर तक इसका निर्माण पूरा कर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि वर्षों से नगर की कूड़ा निस्तारण की समस्या का जल्द ही समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें