चिन्यालीसौड़। जनहित और जरूरी सरकारी कार्यों में अधिशासी अधिकारी का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से नाराज नगर पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है। वे पिछले 18 दिनों से पालिका कार्यालय में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन से यह विरोध शुरू किया था। उनका कहना है कि ईओ के असहयोगात्मक रवैये के कारण नगर क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण जनहित के कार्य लंबित पड़े हैं। इस संबंध में उन्होंने शहरी विकास मंत्रालय और डीएम को भी अवगत कराया है। अध्यक्ष ने बताया कि बड़ेथी बनचौरा मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था, जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाने, बीआरओ के ऑलवेदर सड़क बाईपास पर जल निकासी और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का सुधारीकरण जरूरी है। वहीं, ईओ कुसुम राणा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह शासनादेश और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रही हैं। संवाद