फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बाडिया में बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल, सिलाई बैंड में राहत का इंतजार

Sun, 09 Aug 2026 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे से धाम जाने वाले और आसपास क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर बारिश के बीच राहत की खबर है। बाडिया गांव के नीचे यमुना नदी के कटाव से बाधित बड़े वाहनों की आवाजाही को निर्माण कार्य एजेंसी ने तीन दिन बाद दुरुस्त कर बहाल कर दिया है। हाईवे खुलने से यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को राहत मिली है। हालांकि सिलाई बैंड में अभी बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है।
लगातार चट्टानी पत्थर गिरने और हाईवे क्षतिग्रस्त होने से करीब 10 मीटर हिस्सा संकरा हो गया है। इसके चलते बड़े वाहनों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं फूलचट्टी के पास सड़क धंसने से भी यातायात प्रभावित है। एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि निर्माण कार्य एजेंसी हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने में लगातार जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम पिछले दो दिनों से अनुकूल रहने के कारण कई स्थानों पर सड़क को सुगम बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो और यात्रियों को राहत मिल सके। मौसम अनुकूल रहा तो सिलाई बैंड में बड़े वाहनों की आवाजाही भी जल्द सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें