फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोत्री में वाहन पार्किंग को लेकर कांवड़ यात्रियों ने पुलिस से की अभद्रता

Sun, 09 Aug 2026 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला बिगड़ने पर पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, चार यात्रियों का किया चालान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। रविवार दोपहर को कुछ कांवड़ यात्रियों का गंगोत्री धाम में सड़क पर वाहन खड़े करने को लेकर पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। पुलिस जवानों ने कांवड़ यात्रियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे मारपीट व बदसलूकी पर उतर आए। इसके बाद मौके पर हर्षिल थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे और तीन से चार कांवड़ यात्रियों पर हल्का बल प्रयोग कर चौकी ले जाकर उनका शांति भंग में चालान किया।
रविवार दोपहर को हरियाणा के कुछ कांवड़ यात्री गंगोत्री धाम में गंगाजल लेने पहुंचे थे। गंगोत्री बैरियर के पास उनकी ओर से वाहन पार्क करने पर वहां पर तैनात जवान ने दूसरी जगह गाड़ी पार्क करने को कहा। इस पर वह कांवड़ यात्री भड़क गए और पुलिसकर्मी से बदसलूकी और हाथापाई पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही हर्षिल थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर मौके पर पहुंचे और कावड़ यात्रियों को समझाने की कोशिश की लेकिन उनकी ओर से लगातार अभद्रता करने पर पुलिस की ओर से हल्का बल प्रयोग कर गंगोत्री पुलिस चौकी ला गया। वहां पर उनका शांति भंग में चालान कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

तोमर ने बताया कि अधिक भीड़ होने के कारण वाहन सड़क पर इधर-उधर खड़े करने पर जाम की स्थिति बन रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए इन लोगों को भी सही स्थान पर वाहन लगाने के लिए कहा गया। लेकिन उनकी ओर से अभद्रता करने पर उनका शांति भंग में चालान कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें