फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सिलक्यारा टनल परियोजना से मोटर चोर गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सिलक्यारा टनल परियोजना में निर्माण कार्य कर रही कंपनी नवयुगा इंजीनियरिंग लिमिटेड से इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। महत्वपूर्ण परियोजना से जुड़े मामले में बड़कोट पुलिस ने बेहद तेजी दिखाते हुए महज 6-7 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी हुई इलेक्ट्रॉनिक मोटर भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

बीते 19 मई को सिलक्यारा टनल निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी होने की सूचना कम्पनी प्रबंधन की ओर से कोतवाली बड़कोट में दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिलक्यारा टनल परियोजना राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं में शामिल है। ऐसे में परियोजना स्थल से उपकरण चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई की। कुछ ही घंटों में आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस ने डंडालगांव बड़कोट निवासी 29 वर्षीय भीम सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कंपनी की चोरी हुई इलेक्ट्रॉनिक मोटर बरामद कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें