फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन माताओं ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

Mon, 18 Jan 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजन माताओं ने सीएम की घोषणा के बाद भी मानदेय नहीं बढ़ने पर रोष जताया। उन्होंने सरकार से शीघ्र मानदेय बढ़ाने तथा कम छात्र संख्या के आधार पर भोजन माताओं को नहीं हटाने की मांग की।
विज्ञापन



काली कमली धर्मशाला में राधिका भट्ट की अध्यक्षता में भोजन माता संगठन की बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सीएम हरीश रावत ने भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने की घोषणा की थी, इसके बावजूद अभी तक मानदेय नहीं बढ़ा है।

महज 1500 रुपये मासिक मानदेय पर परिवार की आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही विद्यालयों में छात्र संख्या कम होने के आधार पर भोजन माताओं का हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से शीघ्र मानदेय बढ़ाने तथा भोजन माताओं को नहीं हटाने की मांग की। इस मौके पर एटक के जिला महामंत्री महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के हित साध रहीं है।
विज्ञापन


गरीब मजदूर एवं किसानों की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।

इस मौके पर बीना चौहान, विरेंद्री चौहान, सुमित्रा रमोला, कौशल्या कैंतुरा, अतरा देवी, बचना देवी, पूर्णा रावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें