फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरी : देवरा के कर्ण महाराज मंदिर में हुआ गेंदवा मेला

Fri, 23 Jan 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
साठी थोक ने मारी बाजी, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

पुरोला। मोरी तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिंगतूर पट्टी के देवरा गांव स्थित कर्ण महाराज मंदिर में परंपरागत गेंदवा (हिंडोला) मेला संपन्न हो गया। मेले में पूजा-अर्चना के साथ ही श्रद्धा और उत्साह का नजारा देखने को मिला।
मेले के अवसर पर साठी व पांसाई थोकों के कर्ण एवं शैल्य महाराज के बजीर स्याणे ढोल-नगाड़ों के साथ गांव-गांव से मंदिर परिसर पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद पारंपरिक खेल का आयोजन हुआ जिसमें विशेष रूप से जानवर की खाल से तैयार की गई गेंद से साठी-पांसाई थोकों के बीच खेल खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल के माध्यम से हार-जीत का निर्णय किया जाता है जिसे क्षेत्र की खुशहाली और प्रगति का संकेत माना जाता है। खेले गए गेंदवा मेले में साठी थोक की विजय हुई। साठी थोक की ओर से ग्रामीण मेले में शामिल हुए। कर्ण महाराज के बजीर राजमोहन ने बताया कि हर वर्ष पौष मास के त्योहारों के बाद मकर संक्रांति के दिन सिंगतूर एवं गडूगाड़ पट्टियों के साठी-पांसाई थोकों के बीच यह पारंपरिक हिंडोला गेंदवा मेला आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर बाबूराम डिमरी गुराड़ी, वजीर बीरेंद्र रावत, राजेंद्र सिंह राणा, जगत सिंह पंवार, सोबत रांगड़ का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें